Maruti Suzuki Ciaz, XL6 price hiked: मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के तहत बेची जाने वाली अपनी दो लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसमें मारुति सुजुकी XL6 एमपीवी और सियाज सेडान शामिल हैं। जिनकी कीमतों में क्रमश: 15,000 रुपये और 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
मारुति सियाज।
XL6 के सभी वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की एकसमान वृद्धि हुई है। बता दें XL6 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन से लैस है जो 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार जेटा मॉडल में CNG में भी उपलब्ध है। कीमतों में बदलाव के बाद, XL6 की कीमत 11.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।।
सियाज की इतनी बढ़ी कीमतें
वहीं दूसरी ओर, सियाज में K15B 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है। Maruti Suzuki का दावा है कि Ciaz डुअल-टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) का माइलेज देती है।
वेरिएंट वाइज कितनी बढ़ी कीमत
- सिग्मा, अल्फा, अल्फा ऑटोमैटिक में 10,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- डेल्टा और डेल्टा ऑटोमेटिक में 6,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- जीटा और जीटा ऑटोमेटिक में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह
मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी, अपने मॉडल की रेंज के लिए मूल्य वृद्धि की घोषणा की थी। वाहन निर्माता ने कीमत बढ़ाने के पीछे महंगाई और नए उत्सर्जन नियम के अनुरूप इंजन को बनाने में लगने वाले खर्च को बताया है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर कंपनी के नेक्सा सब-ब्रांड के साथ-साथ ग्रैंड विटारा एसयूवी, वैगनआर और सेलेरियो के तहत बेचे जाने वाले एक्सएल6 और सियाज जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर पड़ा है। बढ़ती कीमतों के बावजूद, लोकप्रिय मॉडलों की वेटिंग पीरियड कमी नहीं दिख रही है।
