मारुति ला रही है Tata Nexon और Altroz के 2 बड़े राइवल्स, सामने आई लॉन्च डेट

मारुति सुजुकी जल्द ही 2026 ब्रेज़ा फेसलिफ्ट और 2026 बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। नई ब्रेज़ा में टर्बो पेट्रोल इंजन, बड़ा टचस्क्रीन और अपडेटेड एक्सटीरियर मिलेगा, वहीं बलेनो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिज़ाइन, एम्बिएंट लाइटिंग और सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। मारुति अगले कुछ ही महीनों के भीतर अपने दो सबसे पॉपुलर मॉडल्स को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। हम बात कर रहे हैं नई 2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट (Maruti Brezza Facelift) और नई 2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट (Maruti Baleno Facelift) की। ये दोनों ही गाड़ियां सीधे तौर पर टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और टाटा एल्ट्रोज़ (Tata Altroz) जैसी पॉपुलर कारों को कड़ी टक्कर देंगी। कंपनी की ये दोनों कारें इस समय टेस्टिंग के आखिरी दौर में हैं और इनमें कई शानदार कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।

Baleno Facelift

कब होंगी लॉन्च?

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो नई अपडेटेड मारुति ब्रेज़ा इसी साल जुलाई 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, बलेनो फेसलिफ्ट को त्योहारी सीजन के आसपास यानी अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच बाजार में उतारा जा सकता है। इस बार मारुति ब्रेज़ा में ग्राहकों को सबसे बड़ा सरप्राइज इसके इंजन के रूप में मिलने वाला है। कंपनी इसमें मारुति फ्रॉन्क्स (Fronx) वाला 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 100 पीएस की दमदार पावर और 148 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे एक नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि, जो लोग पुराना इंजन पसंद करते हैं, उनके लिए मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी (CNG) इंजन का विकल्प भी मिलता रहेगा।

End of Feed