मारुति ब्रेजा Vs किया सोनेट Vs महिंद्रा XUV 3XO: फीचर्स में कौन है सबसे दमदार?

भारत में बजट वाली चीजों की मांग हमेशा से रही है और आज भी है। मोबाइल से लेकर कार तक लोग बजट में ही लेना चाहते हैं, साथ में सारे हाईटेक फीचर्स भी चाहते हैं। अभी जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद गाड़ियों का बाजार खूब गुलजार है। जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद लोग खूब गाड़ियां खरीद रहे हैं।

जब बजट की बात आती है तो उसमें मारुति, किया और महिंद्रा जैसी कंपनियों के नाम पहले आते हैं। यदि आप कम कीमत में एक दमकार कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि मारुति ब्रेजा, किया सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO में कौन-सी गाड़ी दमदार है। आइए जानते हैं...

maruti Brezza Vs Sonet Vs Mahindra XUV 3XO

maruti Brezza Vs Sonet Vs Mahindra XUV 3XO/Photo-Brands

मारुति ब्रेजा: भरोसेमंद और फैमिली फ्रेंडली SUV

मारुति ब्रेजा भारतीय बाजार में अपनी विश्वसनीयता और मजबूत सर्विस नेटवर्क के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹8.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ब्रेजा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ Mild Hybrid (SHVS) तकनीक का विकल्प भी मिलता है, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है। इसमें ESP, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ABS और EBD जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।

End of Feed