Mahindra XUV400: महिंद्रा ऑटोमोटिव अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी को नए फीचर्स से लैस करने वाली है, यानी मार्केट में महिंद्रा एक्सयूवी400 का अपडेटेड मॉडल आने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस इलेक्ट्रिक कार के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम मिलने वाला है जो मौजूदा 7-इंच टचस्क्रीन की जगह लेगा। इस स्क्रीन के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं कई अन्य फीचर्स भी एक्सयूवी400 में जोड़े जा सकते हैं। इनमें से कई फीचर्स आगामी महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ भी मिलने वाले हैं जो जल्द लॉन्च की जाएगी।
मार्केट में महिंद्रा एक्सयूवी400 का अपडेटेड मॉडल आने वाला है।
456 किमी तक मिलेगी रेंज
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है। ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है। इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं। एक्सयूवी400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है।
रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़
सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है। इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारत में नई महिंद्रा एक्सयूवी400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से शुरू हो चुका है, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे। कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च कर है. यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है।
