New Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट लॉन्च को तैयार, जानें कितनी बदल गई ये सस्ती एसयूवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 19, 2024, 12:32 PM IST

Mahindra XUV300 Facelift Launch: महिंद्रा एंड महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। ये एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलावों के साथ आ रही है और मुकाबले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे तैयार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी नई एसयूवी
  • मुकाबले के हिसाब से तैयार हुई कार

Mahindra XUV300 Facelift Launch: महिंद्रा जल्द भारत में नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है जो कई बड़े बदलावों के साथ आ रही है। ये कार बिक्री में बड़ा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब महिंद्रा ने मुकाबले को देखते हुए इसे तैयार किया है और स्कॉर्पियो और एक्सयूवी700 की तर्ज पर ये भी सेल्स में कमाल दिखा सकती है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

Mahindra XUV300 Facelift

स्कॉर्िय एक्सयूवी700 र् ल् मे मा िख कत

कितनी बदली एक्सयूवी300

महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं। बदली हुई एसयूवी ना सिर्फ एक्सटीरियर से, बल्कि इंटीरियर से भी ताजा नजर आएगी।

End of Feed