Mahindra XUV 700: भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा कि SUVs ने मार्केट में एक अलग ही जगह बनाई है। महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV 700 New Variant) भी ऐसी ही एक SUV है जो एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। अब हाल ही में कंपनी ने कार का नया वेरिएंट पेश किया है। यह वेरिएंट AX3 और AX5 वेरिएंट के बीच पेश किया गया है और कंपनी ने इस वेरिएंट के विभिन्न मॉडल्स के लिए 16.89 लाख से 18.99 लाख रुपये की प्राइस रेंज तय की है। आइये जानते हैं महिंद्रा XUV700 के इस नए वेरिएंट में क्या कुछ खास होगा।
आ गया एक्सयूवी700 का नया वेरिएंट, कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स
नए वेरिएंट में क्या कुछ है खास?
AX5 सेलेक्ट (AX5 S) वेरिएंट सिर्फ 7 सीटर ऑप्शन में ही मौजूद है। हालांकि कार के इस वेरिएंट में आपको 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया गया है। लाइनअप के मामले में XUV700 का नया वेरिएंट AX5 वेरिएंट से बेशक नीचे है, लेकिन इस वेरिएंट में आपको AX5 वाले प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि अब आपके पास कम कीमत में बेहतर और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स प्राप्त करने का ऑप्शन है।
नए वेरिएंट में किस मॉडल की कितनी है कीमत?
XUV 700 के नए AX5 S वेरिएंट का मैन्युअल ट्रांसमिशन वाला पेट्रोल मॉडल खरीदने पर आपको 16.89 लाख रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप इस वेरिएंट का पेट्रोल AT यानी ऑटोमैटिक मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 18.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे। AX5 S वेरिएंट के पेट्रोल MT E मॉडल को खरीदने के लिए 17.39 लाख रुपये, डीजल मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल को खरीदने के लिए 17.49 लाख रुपये, 185PS की ताकत जनरेट करने वाले डीजल मैन्युअल वेरिएंट के लिए 17.99 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक के लिए 18.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
