नई Mahindra Thar OG खरीदने का बना रहे प्लान! पहले जानें आपके शहर में कितनी पड़ेगी ऑन-रोड कीमत

Mahindra ने अपने ग्राहकों के लिए सेकेंड जेनरेशन थार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में नई थार की ऑन-रोड कीमत में अंतर देखने को मिलेगा-

Mahindra ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय Thar का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। सेकेंड जेनरेशन थार के फेसलिफ्ट मॉडल को अब Thar OG नाम दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे AXT, LXT और ZXT तीन ट्रिम में पेश किया है। नई Thar OG में नया-जेनरेशन प्लेटफॉर्म, अपडेटेड सस्पेंशन और स्टीयरिंग सेटअप, ज्यादा पावरफुल इंजन, नया एक्सटीरियर डिजाइन और पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

Mahindra Thar OG

Mahindra Thar OG की ऑन रोड कीमत (Photo: Mahindra)

एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत

हालांकि, अगर आप भी Thar OG खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो केवल एक्स-शोरूम कीमत देखना काफी नहीं है। कार की ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस, FASTag और दूसरे चार्ज भी जुड़ते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में एक ही वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

End of Feed