अब 9.99 लाख रुपये में खरीदें Thar, मार्केट में धमाल मचाने आ गई फेसलिफ्ट

Mahindra Thar Facelift Price in India: नई थार फेसलिफ्ट में Electronic Stability Program (ESP) विद रोलओवर मिटिगेशन शामिल है। इसके साथ ही इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS विद EBD और ब्रेक असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स हैं। सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल शामिल हैं।

महिंद्रा ने भारत में नई थार फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपडेटेड SUV अपने शानदार ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए अब और अधिक आधुनिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आई है। नई थार का केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल शामिल हैं।

    इसके अलावा SUV में अब 26.03 सेमी (10.2-इंच) HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। साथ ही Type-C USB पोर्ट्स, Adventure Statistics Gen II डिस्प्ले, जो ऑफ-रोड जानकारी जैसे कि अल्टीमीटर, ट्रिप मीटर, बाहरी तापमान, स्टीयरिंग एंगल और टायर प्रेशर बताता है।

    End of Feed