15 अगस्त को हटेगा नई Mahindra Thar 5 Door से पर्दा, बढ़ने वाला है मुकाबले का टेंशन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 28, 2024, 12:44 PM IST

Mahindra Thar 5 Door Launch Details: महिंद्रा लगातार भारत में 5 दरवाजों वाली थार एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है, अब कंपनी ने इसके लॉन्च की जानकारी दे दी है। महिंद्रा ने बताया है कि 15 अगस्त 2024 को थार 5-डोर भारत में लॉन्च की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार 5 डोर इस दिन होगी लॉन्च
  • 15 अगस्त 2024 को पेश होगी SUV
  • लंबे समय से जारी है भारत में टेस्टिंग

Mahindra Thar 5 Door Launch Details: महिंद्रा लंबे समय से भारत में 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग कर रही है। अब कंपनी ने इसके लॉन्च की जानकारी दे दी है जिसका अंदाजा हम पहले ही लगा चुके हैं। 15 अगस्त 2024 को नई थार 5—डोर से पर्दा हटाया जाने वाला है। ये जानकारी भी मिली थी कि नई थार 5 डोर के साथ अर्माडा नाम जोड़ा जा सकता है। अभी ये जानकारी ताजा ही थी, कि ऑस्ट्रेलिया के एक यूट्यूबर ने इसका केबिन भी सामने ला दिया है। हालांकि भारतीय मार्केट के लिए इस डैशबोर्ड में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। भारत में इस नई ऑफरोड एसयूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और लॉन्च होते ही ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है।

Mahindra Thar 5 Door

ये मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी फोर्स गुरखा 5-डोर से तगड़ा मुकाबला करने वाली है

5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट!

हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। लंबे व्हीलबेस पर इस नई एसयूवी को तैयार किया जा रहा है जो केबिन में तीसरी पंक्ति के लिए पर्याप्त जगह लेकर आएगी।

End of Feed