Mahindra Price Hike: महिंद्रा ने खामोशी से बढ़ाई XUV300 की कीमत, अब खर्च करने हेंगे इतने रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 9, 2023, 09:32 PM IST

Mahindra XUV300 TurboSport Price Hike: Mahindra ने खामोशी से XUV300 TurboSport वेरिएंट की कीमत 43,000 रुपये तक बढ़ा दी है। ये भारत में बिकने वाली सबसे दमदार सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में एक है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 10.71 लाख रुपये हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने बढ़ाई XUV300 की कीमत
  • अब 10.71 लाख रुपये से कीमत शुरू
  • टर्बोस्पोर्ट वेरिएंट के दाम में बढ़ोतरी

Mahindra XUV300 TurboSport Price Hike: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने खामोशी से XUV300 के टर्बोस्पोर्ट वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के दाम 43,000 रुपये तक बढ़ाए हैं जो वेरिएंट पर निर्भर करता है। कंपनी ने महिंद्रा XUV300 टर्बोस्पोर्ट को तीन ट्रिम्स - डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। बता दें कि 1 अप्रैल से लागू हो चुके बीएस6 और आरडीई ईंधन नियमों के हिसाब से महिंद्रा ने हाल में इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अपडेट किया है और उसके बाद से ये पहला बड़ा इजाफा दर्ज हुआ है।

Mahindra XUV300 TurboSport Price Hike

कंपनी ने XUV300 टर्बोस्पोर्ट को तीन ट्रिम्स - डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है

किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

महिंद्रा XUV300 टर्बोस्पोर्ट के डब्ल्यू6 वेरिएंट की कीमत में जहां 36,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डब्ल्यू8 वेरिएंट 37,300 रुपये महंगा हो गया है। एसयूवी के डब्ल्यू8 ऑप्शनल वेरिएंट के दाम में 34,000 रुपये इजाफा हुआ है। डब्ल्यू8 ऑप्शनल में डुअल-टोन और मोनोटोन कलर स्कीम्स की कीमत में क्रमशः 40,400 रुपये और 43,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब नई महिंद्रा टर्बोस्पोर्ट रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.71 लाख हो गई है जो टॉप वेरिएंट के लिए 13.30 लाख तक जाती है।

End of Feed