पहली बार बॉलीवुड फिल्म में दिखेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, सैम बहादुर में नजर आएगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 23, 2023, 12:14 PM IST

भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर Mahindra Scorpio N अब फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। 1 दिसंबर को रिलीज हो रही Vicky Kaushal की Sam Bahadur में इस कार को चलते देखा जाएगा जो कि पहली बार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सैम बहादुर में दिखेगी स्कॉर्पियो एन
  • इस महिंद्रा एसयूवी का फिल्मी डेब्यू
  • विकी कौशल हैं इस फिल्म के स्टार

Mahindra Scorpio N In Sam Bahadur: भारतीय मार्केट में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का क्रेज लॉन्च के बाद से लगातार बना हुआ है और ग्राहक लंबी वेटिंग के बाद भी इसका इंतजार कर रहे हैं। अब ये धाकड़ एसयूवी पहली बार किसी बॉलीवुड मूवी में नजर आने वाली है। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही सैम बहादुर में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन नजर आएगी जिसमें विकी कौशल हीरो हैं। ये फिल्म भारत के पहली फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। बता दें कि इस एसयूवी की डिमांड मार्केट में अब भी बहुत ज्यादा बनी हुई है और कुछ वेरिएंट्स की डिलीवरी के लिए तो ग्राहकों को 1 साल तक इंतजार करना होगा।

Mahindra Scorpio N In Sam Bahadur

ये फिल्म भारत के पहली फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है

Scorpio N: कीमत और मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है। नई जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल नया है। मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है। एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.76 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 24.53 लाख रुपये तक जाती है।

End of Feed