नए अवतार में आ रही Mahindra Scorpio N, डिजाइन से लेकर फीचर्स में क्या होगा खास?

2027 Scorpio N Facelift में Mahindra बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दे सकती है।

Mahindra की गाड़ियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी आने वाले महीनों में इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी और जानकारी सामने ला सकती है। टेस्टिंग में नजर आया प्रोटोटाइप पूरी तरह कैमफ्लाज से ढका हुआ था, लेकिन इसके फ्रंट डिजाइन में बड़े बदलाव की झलक मिली है। माना जा रहा है कि नई Scorpio N के डिजाइन में हाल ही में पेश की गई Scorpio Lifestyler से प्रेरित कुछ एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।

Mahindra Scorpio N File photo

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra)

फ्रंट डिजाइन में दिख सकता है बड़ा बदलाव

मौजूदा Scorpio N की तुलना में टेस्टिंग मॉडल का फ्रंट काफी अलग दिखाई दे रहा है। प्रोटोटाइप में गोल टेम्परेरी हेडलैम्प्स नजर आए हैं। हालांकि ये प्रोडक्शन मॉडल के फाइनल डिजाइन नहीं हैं, लेकिन हेडलैम्प और फ्रंट-एंड की पोजिशनिंग से संकेत मिलता है कि Mahindra नई Scorpio N के डिजाइन को Lifestyler से जोड़ सकती है। Scorpio Lifestyler में चौड़ा और ज्यादा आक्रामक फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें स्लिम लाइट्स, बड़ी ग्रिल और मस्कुलर बंपर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट Scorpio N में इन फीचर्स को सीधे कॉपी करने के बजाय कंपनी इनके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल कर सकती है।

End of Feed