New Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा की गाड़ियां देश में खूब पसंद की जा रही हैं और थार का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब कंपनी एक और धमाकेदार पेशकश करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी से होने वाला है। कंपनी जल्द नई थार 5-डोर लाने वाली है जिसे अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जाने वाला है. गौरतलब है कि महिंद्रा बीते कुछ समय से एक पैटर्न पर चल रही है और नेशनल हॉलिडे पर नई गाड़ी लॉन्च करती है। चाहे 26 जनवरी हो या 2 अक्टूबर, अब यही जानकारी ताजा रिपोर्ट में भी सामने आई है कि नई महिंद्रा थार 5-डोर भारत में 15 अगस्त 2023 को लॉन्च की जा सकती है।
कंपनी जल्द नई थार 5-डोर लाने वाली है जिसे अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जाने वाला है।
5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!
हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।
नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प
5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जो 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा हैं। जिम्नी की एंट्री ऑटो एक्सपो में हो चुकी है।
