XUV700 का इलेक्ट्रिक अवतार ला रही Mahindra, ताकत में नहीं आएगी कोई भी कमी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 25, 2023, 02:31 PM IST

Mahindra कई नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च करने वाली है जिनमें से एक XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। दिखने में Mahindra XUV.e8 इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसके साथ कई बदलाव भी देखने को मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आने वाली है Mahindra XUV.e8
  • ये है XUV700 का इलेक्ट्रिक अवतार
  • टेस्टिंग के दौरान दिखी इलेक्ट्रिक SUV

Mahindra XUV700 Electric: महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय मार्केट में कई सारी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली है जिसकी शुरुआत कंपनी ने एक्सयूवी400 के साथ कर दी है। अगस्त 2022 में महिंद्रा ने 4 अन्य इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट भी शोकेस किए थे जिनमें से एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक अवतार संभवतः एक्सयूवी.ई8 नाम से बेचा जाएगा। हाल में इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, इससे साफ होता है कि कंपनी अब इसे भारतीय मार्केट में उतारने के लिए ज्यादा देरी नहीं करने वाली। दिखने में ये प्रोटोटाइप स्टैंडर्ड एक्सयूवी700 जैसा ही नजह आ रहा है, हालांकि कुछ पुर्जे इंजन ना होने के वजह से अलग हैं और कुछ नदारद हैं।

Mahindra XUVe8 Electric SUV

एक्सयूवी700 इलेक्ट्रि अवता संभवत एक्सयूवी.ई8 ना बेच जाएग

End of Feed