Mahindra Thar Roxx खरीदने वाले हैं तो बढ़ा लें बजट, कंपनी ने इतनी महंगी कर दी SUV

Mahindra Thar Roxx Price Hike: महिंद्र ने थार रॉक्स एसयूवी की कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ा दी है। नई थार रॉक्स को वेरिएंट के हिसाब से महंगा किया गया है जिसमें पेट्रोल टॉप मॉडल का दाम 50,000 रुपये तक बढ़ा है। डीजल टॉप की कीमत अब 60,000 रुपये तक ज्यादा देनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार रॉक्स खरीदना हुआ महंगा
  • कीमत में 60,000 रुपये तक बढ़ोतरी
  • 12.99 लाख रुपये ही है शुरुआती दाम

Mahindra Thar Roxx Price Hike: महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है और यही देखते हुए कंपनी ने इसकी कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ा दी है। नई थार रॉक्स को वेरिएंट के हिसाब से महंगा किया गया है जिसमें पेट्रोल टॉप मॉडल का दाम 50,000 रुपये तक बढ़ा है। डीजल टॉप की कीमत अब 60,000 रुपये तक ज्यादा देनी होगी। नई थार रॉक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत अब 20.49 लाख रुपये एक्सशोरूम हो गई है। डीजल वेरिएंट में रॉक्स की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए अब 23.09 लाख तक जाती है।

Mahindra Thar Roxx Price Hike

कंपनी ने इसकी कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ा दी है

कितना बदला एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed