Mahindra Defence Armado ALSV: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) की महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स (Mahindra Defence Systems) ने विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के लिए तैयार आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) 'आर्माडो' (Armado) की डिलीवरी शुरू कर दी है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस विशेष उपलब्धि का ऐलान करते हुए एक ट्वीट किया है।
धाकड़ आर्मी व्हीकल की महिंद्रा ने शुरू की डिलीवरी
क्या है आर्माडो की खूबी
महिंद्रा 'Armado' आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल एक लाइट आर्मर्ड स्पेशियलिस्ट व्हीकल है जिसे सैन्य और रक्षा बलों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए बनाया गया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मॉड्यूलर टाइप व्हीकल एफिशिएंट मैंटेनेंस की सुविधा देता है और इसे कई तरह के ऑपरेशनल रोल्स के लिए अपग्रेड या कॉन्फिगर किया जा सकता है। ये एएलएसवी बी7, STANAG लेवल II तक बैलिस्टिक प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
महिंद्रा आर्माडो
400 किलो लोड की क्षमता
ये स्पेशल एएलएसवी व्हीकल STANAG लेवल I बैलिस्टिक्स और ब्लास्ट के अनुसार चालक दल के चार सदस्यों के लिए फ्रंट, साइड और रियर में प्रोटेक्टेड मोबिलिटी प्रोवाइड करता है, जिसमें क्रू कंपार्टमेंट के अंदर हथियारों और गोला-बारूद के लिए पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और अतिरिक्त 400 किलोग्राम कार्गो लोड-ले जाने की क्षमता होती है। आर्माडो को STANAG-II बैलिस्टिक तक अपग्रेड किया जा सकता है।
महिंद्रा आर्माडो
कैसा है इंजन
महिंद्रा आर्माडो में 3.2-लीटर डीजल इंजन है जो 215 एचपी की पावर जनरेट करता है और एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें 1,000 किलो पेलोड क्षमता के साथ फ्रंट और रियर डिफरेंशियल लॉक्स के साथ स्टैंडर्ड 4X4, सेल्फ रिकवरी विंच और सेंट्रल टाइप इन्फ्लेशन सिस्टम के साथ हाई ट्रैवल ऑल-व्हील इंडिपेंडेंट सस्पेंशन भी मौजूद है।
और क्या हैं फीचर्स
एएलएसवी में सेल्फ-क्लीनिंग-टाइप एग्जॉस्ट स्कैवेंजिंग और रेगिस्तान जैसे धूल भरे क्षेत्र के लिए एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम भी है। आर्माडो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है और यह 12 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकता है। इसमें सभी पांच पहियों पर 50 किमी रन-फ्लैट सिस्टम के साथ फुल जीवीडब्ल्यू में पार्किंग ब्रेक होल्डिंग क्षमता के साथ 30 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी है।
