Mahindra Bolero Pickup Carrying Maruti Suzuki Ertiga Video: भारतीय सड़कों पर आए-दिन कुछ ना कुछ अनोखा देखने को मिलता रहता है और कुछ ऐसी ही नजारा एक बार फिर सामने आया है. हाल में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप पर मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी को लाद कर ले जाया जा रहा है. इस वीडियो में अर्टिगा का करीब 70 फीसदी हिस्सा बोलेरो पिकअप के अंदर है, वहीं बाकी हिस्सा डेक से बाहर निकला हुआ है. ये लोडिंग पूरी तरह गैरकानूनी और खतरनाक है, इसके बावजूद बोलेरो पिकअप का ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता नजर आ रहा है.
अर्टिगा का करीब 70 फीसदी हिस्सा बोलेरो पिकअप के अंदर है, वहीं बाकी हिस्सा डेक से बाहर निकला हुआ है.
50 किमी/घंटा रफ्तार पर भगाई बोलेरो
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बोलेरो पिकअप का ड्र्राइवर मारुति सुजुकी अर्टिगा को लाद करीब 50 किमी/घंटा पर गाड़ी चला रहा है. ये कार बहुत जोखिम भरा है और कोई भी अप्रिय घटना होने पर बोलेरो ड्राइवर के साथ आस-पास चल रहे लोगों के लिए भी काफी खतरनाक हो सकती है. जहां महिंद्रा ब्रांड पसंद करने वाले इस वीडियो पर बोलेरो पिकअप की क्षमता और मजबूती पर कमेंट कर रहे हैं, वहीं हम आपको सलाह देते हैं कि ऐसा कोई भी जोखिम भरा काम बिल्कुल ना करें.
कितना दमदार है बोलेरो पिकअप
महिंद्रा की ये गाड़ी भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आती है, खासतौर पर ट्रांसपोर्ट लाइट वालों के लिए इसका पिकअप वेरिएंट पहली पसंद है. ये एक कमर्शियल वाहन है जिसके साथ कंपनी ने 2.5-लीटर का डीजल इंजन लगाया है, ये इंजन 73 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस पिकअप की कुल लंबाई 5 मीटर है जिसके पिछले हिस्से में सामान लादने के लिए खूब सारी जगह दी गई है. बोलेरो पिकअप के साथ रियर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.
