आ रही है Mahindra Bolero Neo Facelift, पूरी तरह से बदल जाएगा लुक

Mahindra Bolero Neo Facelift: पुराना वर्टिकल स्लैट ग्रिल हटाकर कंपनी ने इसमें नया हॉरिजॉन्टल स्लैट ग्रिल दिया है, हालांकि इसका ओवरऑल शेप पहले जैसा ही है। पिछले स्पाई शॉट्स की तरह इसमें पुराने मॉडल का सिंगल बैरल रिफ्लेक्टर चैंबर हेडलाइट बरकरार है। साइड प्रोफाइल भी मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है।

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय बोलेरो लाइनअप में नए अपडेट्स लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में महिंद्रा बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब ऑटो गुड व्लॉग्स द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए ताजा वीडियो में महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट का बिना कवर वाला लुक सामने आया है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी लॉन्चिंग इसी सप्ताह होगी।

Screengrab: Instagram@aman.vlogs_

Screengrab: Instagram@aman.vlogs_

वीडियो से साफहै कि नए बोलेरो नियो फेसलिफ्ट में कई डिजाइन बदलाव किए गए हैं। पुराना वर्टिकल स्लैट ग्रिल हटाकर कंपनी ने इसमें नया हॉरिजॉन्टल स्लैट ग्रिल दिया है, हालांकि इसका ओवरऑल शेप पहले जैसा ही है। पिछले स्पाई शॉट्स की तरह इसमें पुराने मॉडल का सिंगल बैरल रिफ्लेक्टर चैंबर हेडलाइट बरकरार है। साइड प्रोफाइल भी मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है।

End of Feed