Mahindra Scorpio N की 2 लाख यूनिट का उत्पादन पूरा, अब भी मिल रही जोरदार डिमांड

Mahindra Scorpio N Production Milestone: महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन के प्रोडक्शन में मील का नया पत्थर रख दिया है। कंपनी ने जून 2022 को हुए लॉन्च से अब तक इस एसयूवी की 2 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा छुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का बड़ा कारनामा
  • 2 लाख यूनिट का उत्पादन किया पूरा
  • जून 2022 में लॉन्च हुई थी ये एसयूवी

Mahindra Scorpio N Production Milestone: महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसकी जोरदार डिमांड भी कंपनी को लगातार मिल रही है। अब कंपनी ने नई स्कॉर्पियो एन के प्रोडक्शन में मील का नया पत्थर रख दिया है। कंपनी ने जून 2022 को हुए लॉन्च से अब तक इस एसयूवी की 2 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा छुआ था, अब इसके करीब 10 महीने बाद ही कंपनी ने इसकी अगली 1 लाख यूनिट का उत्पादन पूरा कर लिया है।

Mahindra Scorpio N Production Milestone

10 ने नी Scorpio N की अगल 1 निट का ्प रा लिया है

तगड़ा है एसयूवी का मुकाबला

महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो एन को अर्बन एसयूवी कहा है जो बिल्कुल नए सिरे से तैयार की गई है और इसके साथ सबकुछ नया दिया गया है। मुकाबले पर नजर डालें तो भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, ह्यून्दे क्रेटा और ह्यून्दे एल्कजार जैसी कारों से होने वाला है। नई जनरेशन के साथ 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और शार्कफिन एंटीना जैसे बाहरी बदलाव दिए गए हैं। ये एसयूवी 7 रंगों - डीप फॉरेस्ट, डैजलिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड, नपोली ब्लैक, ऐवरेस्ट व्हाइट, रैड रेज और ग्रैंड कैनन में पेश की गई है।

End of Feed