Mahindra कारें खरीदना जल्द होगा महंगा, जनवरी 2025 से इतनी बढ़ जाएगी कीमत

Mahindra & Mahindra Price Hike: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहन दोनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से वाहनों की कीमत में बदलाव किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमत
  • 3 प्रतिशत तक महंगी हुए ये वाहन
  • जनवरी 2025 से लागू होगी कीमत

Mahindra & Mahindra Price Hike: भारत में बहुत पॉपुलर कार ब्रांड महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहन दोनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से वाहनों की कीमत में बदलाव किया जाने वाला है। महिंद्रा ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा कंपनी वहन कर रही है, वहीं 3 प्रतिशत हिस्सा ग्राहकों के पाले में डाला जा रहा है।

Mahindra Cars Price Hike

महिंद्रा ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा कंपनी वहन कर रही है।

महंगी होंगी ये गाड़ियां

जनवरी 2025 के बाद महिंद्रा का एसयूवी लाइनअप ग्राहकों को महंगा पड़ेगा। इसमें कई सारे मॉडल्स शामिल हैं जो हर उम्र के शहरी और ग्रामीण तबके की पहली पसंद हैं। यानी अगर आप महिंद्रा की कोई भी गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यही सही टाइम है। यहां हम आपको महिंद्रा की हर एसयूवी की मौजूदा कीमत बता रहे हैं।

End of Feed