Mahindra 3XO Vs Tata Nexon: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई SUV महिंद्रा 3XO को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही भारतीय कार मार्केट काफी गरम नजर आ रही है। महिंद्रा 3XO का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन से होगा। टाटा नेक्सॉन को भारत में काफी पसंद किया जाता है और इसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस टैंक भी माना जाता है। दूसरी तरफ महिंद्रा की 3XO में भी आपको बहुत से जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि महिंद्रा की नई SUV अपनी धाक जमा चुकी टाटा नेक्सॉन को कितनी कड़ी टक्कर दे सकती है?
फीचर लोडेड सेफ्टी टैंक से टक्कर ले पाएगी महिंद्रा की नई कार
इंजन और ताकत
टाटा नेक्सॉन में आपको 1199 cc का 3 सिलेंडर टर्बो चार्ज रेवोट्रन इंजन मिलता है जो 118 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। दूसरी तरफ महिंद्रा 3XO में 1197 cc का 3 सिलेंडर एम स्टेलियन टर्बो चार्ज इंजन है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। नेक्सॉन में आपको 17.44 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज मिलती है, जबकि 3XO में आपको 18.89 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज मिलता है। दोनों ही कारें फ्रंट व्हील ड्राइव हैं।
अन्य फीचर्स में कौन कहां?
हालांकि दोनों ही कारों में आपको 6 एयरबैग मिलते हैं लेकिन महिंद्रा 3XO में आपको पंक्चर रिपेयर किट नहीं मिलती है। दूसरी तरफ टाटा नेक्सॉन में आपको पंक्चर रिपेयर किट भी मिलती है। वहीं महिंद्रा 3XO में आपको एनालोग के साथ-साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है जबकि टाटा नेक्सॉन में आपको सिर्फ एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
