Video: ऑटो का ऐसा मॉडिफिकेशन नहीं देखा होगा, लग्जरी कार भी शरमा जाए, पावर विंडो से लेकर एसी और बेड तक है

एक मजेदार कमेंट में किसी ने कहा “इतना पैसा लगाने के बाद भी सफर का एहसास ऑटो जैसा ही रहेगा।” वहीं कुछ लोगों ने यह जानने की इच्छा जताई कि आखिर इस ऑटो को मॉडिफाई करने में कितना खर्च आया।

सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा जरूर देखने को मिल जाता है जो हर किसी को चौंका देता है। कभी अजीबोगरीब हैलोवीन प्रैंक, तो कभी अजीब फूड कॉम्बिनेशन, लेकिन इस बार जो वायरल हुआ है, वह वाकई अनोखा है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा (Badnera) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो को लग्जरी कार में बदल दिया है।

Modified auto rickshaw Viral video

Modified auto rickshaw Viral video/photo-insta/uff_sam

लक्जरी फीचर्स से लैस यह ऑटो

वीडियो में दिखाया गया ऑटो किसी महंगी कार से कम नहीं दिखता। इसमें पावर विंडो, एसी, कन्वर्टिबल सीट्स और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। अंदर बैठने पर यह एक लक्जरी कार का अनुभव देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऑटो में दोनों ओर चार गेट्स लगाए गए हैं।

End of Feed