ड्राइविंग लाइसेंस खो जाए तो घबराएं नहीं, ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट DL

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका खो जाना किसी को भी परेशान कर सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि वाहन चालकों को डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जाती है।

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) किसी भी वाहन चालक के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह केवल वाहन चलाने की कानूनी अनुमति ही नहीं देता, बल्कि कई जगह पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो जाए, चोरी हो जाए या किसी वजह से खराब हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन विभाग डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा प्रदान करता है। इस आर्टिकल में आपको डुप्लीकेट डीएल बनवाने का ही तरीका बता रहे हैं-

Duplicate Driving License

डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं (AI Generated Image)

डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस क्या होता है?

सबसे पहले तो यही समझें कि डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस मूल लाइसेंस का ही दूसरा एडिशन होता है। इसमें वही डिटेल्स और वैलिडिटी रहती है, जो आपके पुराने लाइसेंस में थी। इसे खोए हुए, चोरी हुए या खराब हो चुके लाइसेंस के स्थान पर जारी किया जाता है।

End of Feed