Auto Expo 2023, LML Star Electric Scooter: भारत के अत्याधुनिक नोएडा शहर में जारी ऑटो एक्सपो 2023 की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है और यहां पर दिखने वाले दिलचस्प वाहनों ने चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। इस बार के ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला देखने को मिल रहा है और इसमें एलएमएल कंपनी का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) भी शामिल है जिसका नाम एलएमएल स्टार (LML Star) है। यह पूरी तरह से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी प्री बुकिंग बीते नवंबर 2022 में ही शुरू कर दी गई थी।
LML स्टार स्कूटर
इस एलएमएल स्टार स्कूटर की एक खास बात यह है कि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह इस पर भी आप अपना स्टेटस लगा सकते हैं। स्कूटर में आगे हेड लाइट के नीचे एक डिस्प्ले भी लगी हुई है जोकि एक स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकती है और इसकी मदद से इस पर अलग अलग तरह से स्टेटस लगाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एलएमएल कंपनी सितंबर महीने में ही अपना यह स्कूटर लॉन्च कर देगी।
LML स्टार के फीचर्स: अगर स्कूटर की खासियतों की बात करें तो यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, जिसमें एक टच में सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। यह एक लंबे और फ्लश फ्रंट पैनल के साथ एक अनोखे, मॉडर्न और उन्नत डिजाइन के साथ आता है, जिसमें विंडस्क्रीन के नीचे एलईडी हेडलैंप के साथ-साथ ट्विन एलईडी डीआरएल भी शामिल किए गए हैं।
एलएमएल स्टार के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है जबकि रियर में सिंगल-स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। पिछले हिस्से में डुअल वर्टिकल टेललैंप्स हैं। सुविधाओं के मामले में LML स्टार में 360-डिग्री कैमरा, इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले से हैप्टिक फीडबैक, एडजस्टेबल सीटिंग, ऑटो-हेडलैंप जैसे बहुत सारे फीचर्स मौजूद हैं।
