KTM 390 Adventure V: केटीएम इंडिया ने कुछ समय पहले ही नई 390 एडवेंचर एक्स लॉन्च की थी और अब कंपनी ने भारत में नई 390 एडवेंचर वी पेश करने वाली है। ये मॉडल कम हाइट वालों के लिए बहुत जोरदार है क्योंकि इसकी सीट की हाइट कंपनी ने काफी कम रखी है। केटीएम 390 एडवेंचर वी निचली सी वाला वेरिएंट है जिसकी कीमत भी कंपनी एडवेंचर एक्स के मुकाबले काफी कम रखने वाली है। डीलर्स की मानें तो अगले कुछ ही दिन में केटीएम इस नई बाइक को देश में लॉन्च कर देगी।
ये मॉडल कम हाइट वालों के लिए बहुत जोरदार है क्योंकि इसकी सीट की हाइट कंपनी ने काफी कम रखी है।
स्टैंडर्ड वेरिएंट से कितनी अलग
आगामी केटीएम 390 एडवेंचर वी की सीट हाइट स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 25 मिमी कम होगी, यानी 855 की जगह इसके साथ 830 मिमी हाइट पर सीट मिलेगी। कंपनी का टर्गेट उस कद के लोग हैं जो बाइक पर बैठने के बाद आपने दोनों पैर जमीन पर टिका नहीं पाते। ये बाइक इन ग्राहकों के लिए काफी सहूलियत भरी होगी और पावरफुल परफॉर्मेंस का मजा भी फुल मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने खासतौर पर सस्पेंशन की हाइट कम की है, इसकी सटीक जानकारी लॉन्च के समय मिलेगी।
फीचर्स से लोडेड है नई बाइक
नई केटीएम 390 एडवेंचर वी लाअर सीट हाइट वेरिएंट बाइक के स्टैंडर्ड वर्जन पर आधारित है। इसके साथ स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले तमाम हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। इनमें ब्लूटूथ वाला टीएफटी डिस्प्ले, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर, स्लिपर क्लच, राइडिंग मोड्स, एलईडी लाइटिंग, डुअल चैनल एबीएस के साथ ऑफरोड मोड और 12-वोल्ट यूएसबी सॉकेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई बाइक की कीमत मुकाबले के हिसाब से काफी आकर्षक होने वाली है।
कितना दमदार होगा इंजन
केटीएम 390 एडवेंचर वी के साथ समान पावरट्रेल मिलने वाली है जो बाकी एडवेंचर मॉडल के साथ दी जाती है। नई बाइक के साथ 373.27 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने वाला है, ये इंजन 9000 आरपीएम पर 43 बीएचपी ताकत और 7000 आरपीएम पर 37 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इसके अलावा कोई मॉडिफिकेशन मिलने की उम्मीद नहीं है, वहीं बाइक को नई पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
