7 सीटर Kia Sorento जल्द होगी भारत में लॉन्च, हो रही है टेस्टिंग

किआ कंपनी इस पर आधारित एक हाइब्रिड SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम MQ4i बताया जा रहा है। यह SUV लॉन्च होने पर महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को टक्कर देगी। वहीं, जो मॉडल टेस्टिंग में देखा गया है, उसे इसी अपकमिंग वर्जन का टेस्ट म्यूल माना जा रहा है।

भारत में तीन-रो SUV सेगमेंट में मुकाबला और तेज होने वाला है। किआ की ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली 7-सीटर SUV Kia Sorento भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। किआ कंपनी इस पर आधारित एक हाइब्रिड SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम MQ4i बताया जा रहा है। यह SUV लॉन्च होने पर महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को टक्कर देगी। वहीं, जो मॉडल टेस्टिंग में देखा गया है, उसे इसी अपकमिंग वर्जन का टेस्ट म्यूल माना जा रहा है।

Kia Sorento 7 Seater

Kia Sorento 7 Seater/Photo-Kia

दमदार डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स की झलक

  • इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स (235/55 R19 टायर्स) देखने को मिले
  • इसका डिजाइन बॉक्सी और प्रीमियम SUV जैसा है
  • स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, लंबा बोनट और चौड़ा रियर सेक्शन काफी आकर्षक दिखता है
  • सामने T-शेप DRLs, और पीछे कनेक्टेड टेललैम्प्स मिलने की उम्मीद
  • अंदर की बात करें तो टेस्ट कार में रोटरी गियर सेलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स देखे गए, जो ग्लोबल मॉडल से मिलते-जुलते हैं।

End of Feed