Kia Seltos 2025 Launched: किआ सेल्टोस, भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। 21 फरवरी 2025 को किआ ने 2025 सेल्टोस को भारत में लॉन्च कर दिया है। किआ सेल्टोस 2025 को 8 नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है. जिन्हें स्मार्टस्ट्रीम G1.5 और D1.5 CRDi VGT इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। किआ सेल्टोस 2025 की शुरुआती कीमत 11.13 लाख रुपये है और टॉप मॉडल को खरीदने के लिए 20.50 लाख रुपये है। कार के तीन प्रमुख नए वेरिएंट्स के बारे में नीचे बताया गया है। आइये जानते हैं नई किआ सेल्टोस 2025 में आपको क्या कुछ खास और नया ऑफर किया जा रहा है।
Kia Seltos को मिला अपग्रेड
किआ सेल्टोस 2025: HTE (O) मॉडल
किआ सेल्टोस 2025 का बेस मॉडल HTE (O) है, जिसकी कीमत 11.13 लाख रुपये एक्स शोरूम है। किआ सेल्टोस के इस वेरिएंट में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 8 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स ओर कनेक्टेड टेल लैंप जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। यह टेल लैंप किआ सेल्टोस के HTK वेरिएंट के स्टाइलिश डिजाइन जैसी है। इसके साथ ही HTE (O) वेरिएंट में DRL/PSTN लैंप वाली LED और रियर कॉम्बी LED जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
किआ सेल्टोस 2025: HTK(O) वेरिएंट
किआ सेल्टोस 2025 के HTK(O) वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कार के इस वेरिएंट में आपको पनारोमिक सनरूफ, 16 इंच के एलॉय व्हील्स, रूफ रेल, वॉशर और डिफॉगर के साथ रियर वाइपर, क्रूज कंट्रोल, मूड लाइट (साउंड सिस्टम के अनुसार काम करती है) और मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किआ सेल्टोस 2025: HTK+(O) वेरिएंट
किआ सेल्टोस 2025 के HTK+(O) वेरिएंट की कीमत 14.39 लाख रुपये, एक्स शोरूम है। कार के इस वेरिएंट में आपको 17 इंच के एलॉय व्हील्स, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और IVT गेयरबॉक्स, सिक्वेंस LED टर्न इंडिकेटर, LED फॉग लैंप, ग्लॉस ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ऑटो फोल्ड ORVM और पार्सल ट्रे जैसे फीचर्स ऑफर किये गए हैं।
किआ सेल्टोस और कंपनी का डेब्यू
नई किआ सेल्टोस 2025 के लॉन्च के विशेष अवसर पर बात करते हुए, भारत में किआ के सेल्स और मार्केटिंग के राष्ट्रीय प्रमुख और वरिष्ठ वाईस प्रेसिडेंट, हरदीप सिंह ब्रार ने कहा ‘भारत में किआ ने अपने सफर की शुरुआत सेल्टोस से की थी और कंपनी को मजबूती देने में इस कार ने काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कंपनी की कुल बिक्री में किआ सेल्टोस का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह कार ग्राहकों को महत्त्वपूर्ण वैल्यू प्रदान करती है। हमारा वादा है कि किआ सेल्टोस को ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से अपग्रेड किया जाएगा।”
