किआ ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV 'Syros EV', सिंगल चार्ज में 526 KM की रेंज, बुकिंग आज से शुरू

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'Syros EV' को लॉन्च कर दिया है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए किआ इंडिया (Kia India) ने आज देश में अपनी दूसरी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (SUV) की प्री-बुकिंग भी आज से ही शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ₹25,000 के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।

Syros EV

किआ Syros EV (Image: KIA)

सिंगल चार्ज में 500 KM से अधिक की रेंज

Kia Syros EV को दो अलग-अलग लिथियम-आयन बैटरी पैक विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है। 51.4 kWh बैटरी पैके के साथ यह कार सिंगल चार्ज में 526 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की रेंज देगी। वहीं, 42 kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज में 443 किलोमीटर की बेहतरीन रेंज प्रदान करेगी।

End of Feed