किआ सेल्टोस की कीमत में कटौती लेकिन अब नहीं मिलेंगा ये फीचर, जानें सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2023, 12:23 PM IST

Kia India ने नई Seltos Facelift की कीमत में कटौती कर दी है और अब से 2,000 रुपये तक सस्ती मिलेगी। हालांकि कंपनी ने कीमत घटाने के बदले इस एसयूवी से एक फीचर घटा लिया है जो काफी कारगर था।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सेल्टोस की कीमत घटी
  • 2,000 रुपये सस्ती हुई एसयूवी
  • ये फीचर अब नहीं मिलने वाला

Kia Seltos Price Cut: किआ इंडिया ने कुछ समय पहले ही मार्केट में नई सेल्टोस एसयूवी लॉन्च की है और अब इसकी कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने एसयूवी के जीटीएक्स प्लस और कई अन्य वेरिएंट के दाम 2,000 रुपये तक घटा दिया है, हालांकि इसके बदले कुछ फीचर्स भी कम कर दिए गए हैं। सेल्टोस में अब ग्राहकों को चारों पावर विंडो के लिए वन टच अप/डाउन फीचर नहीं मिलेगा। इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है, बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत भी स्थिर रखी गई है। नई किआ सेल्टोस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 20.30 लाख रुपये तक जाती है।

2023 Kia Seltos Price Cut

सेल्टोस में अब ग्राहकों को चारों पावर विंडो के लिए वन टच अप/डाउन फीचर नहीं मिलेगा

सेफ्टी में हाइटेक सेल्टोस

किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को सेफ्टी के मामले में पहले से बहुत जोरदार बनाया है जिसमें एंट्री हुई है लेवल 2 एडीएएस की। इसके आ जाने से कार को अब 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स मिले हैं, वहीं इसके साथ 15 पेसिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के साथ किआ ने मौजूदा सेल्टोस वाले कई अन्य फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं।

End of Feed