Kia Sonet के सस्ते वेरिएंट को मिले कई नए फीचर्स, पहले से ज्यादा पैसा वसूल हुई

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 1, 2024, 09:10 PM IST

Kia Sonet New Features: किआ इंडिया ने सॉनेट की दो नई सस्ती ट्रिम्स लॉन्च की हैं जिनके साथ कंपनी ने कई नए पैसा वसूल फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। सॉनेट फेसलिफ्ट को अब एचटीई ओ और एचटीके ओ में पेश किया गया है जिनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 8.19 लाख और 9.25 लाख रुपये हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सॉनेट को मिले कई नए फीचर्स
  • पहले से ज्यादा पैसा वसूल हुई ये कार
  • ग्राहकों को मिलेगा सनरूफ का मजा

Kia Sonet New Features: किआ इंडिया ने जनवरी 2024 में ही नई सॉनेट फेसलिफ्ट लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसकी दो नई ट्रिम लॉन्च कर दी हैं। सॉनेट फेसलिफ्ट को अब एचटीई ओ और एचटीके ओ में पेश किया गया है जिनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 8.19 लाख और 9.25 लाख रुपये हैं। इन दोनों को अब एनरूफ दी गई हैं जिसकी मार्केट में बहुत डिमांड है। एचटीके ओ वेरिएंट को ऑटोमैटिक क्लाइमेट और कनेक्टेड टेललैंप्स मिल हैं। कुल मिलाकर कंपनी ने इस कार के नए वेरिएंट्स ग्राहकों की पसंद और बजट को देखते हुए पेश किए हैं, इससे ज्यादातर सनरूफ पसंद करने वाले इसे खरीद पाएंगे।

Kia Sonet New Features

ोन को नर गई जिसकी मारकेट ें बहु िमांड है

देती है बंपर माइलेज

नई किआ सॉनेट के बाहरी हिस्से में मामूली बदलाव किए गए हैं, यहां थोड़ा बड़े साइज का एलईडी हेडलैंप, नए एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर नए फॉगलैंप और नए अलॉय व्हील्स मिले हैं। ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 22.30 किमी/लीटर तक चलेगी जो इसके 1.5-लीटर डीजल 6-स्पीड आईएमटी का माइलेज है। इसके अलावा अभी कंपनी ने इसी इंजन के साथ कार के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट के माइलेज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये आंकड़ा मैनुअल गियरबॉक्स में इससे भी ज्यादा होने वाला है।

End of Feed