Kia ने हटाया 2023 Seltos SUV से पर्दा, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में धाकड़

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 4, 2023, 01:47 PM IST

Kia India ने 2023 Seltos SUV से पर्दा हटा लिया है और कंपनी ने इसकी बुकिंग्स 14 जूलाई से शुरू करने का ऐलान भी कर दिया है। फिलहाल मिड साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत उजागर नहीं की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 किआ सेल्टोस से हटा पर्दा
  • जोरदार फीचर्स से लैस नई कार
  • सेफ्टी में मामले में जोरदार हुई

2023 Kia Seltos: किआ इंडिया ने भारत में 2023 सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है जिसकी बुकिंग कंपनी 14 जुलाई से शुरू करने वाली है। ये कार का वर्ल्ड प्रीमियर था और जल्द ही इसकी कीमतों का ऐलान किया जाएगा। कंपनी ने इसे कई बड़े बदलावों के साथ मार्केट में पेश किया है जो इसे मौजूदा सेल्टोस से बिल्कुल अलग बनाते हैं। दिखने में भले ही सेल्टोस फेसलिफ्ट पहले जैसी ही है, लेकिन एक्सटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसमें एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम का है जिससे नई सेल्टोस पहले से कई ज्यादा हाइटेक हो गई है।

2023 Kia Seltos Introduced In India

कंपनी ने इसे कई बड़े बदलावों के साथ मार्केट में पेश किया है जो इसे मौजूदा सेल्टोस से बिल्कुल अलग बनाते हैं

सेफ्टी में हाइटेक हुई नई सेल्टोस

किआ इंडिया ने नई सेल्टोस को सेफ्टी के मामले में पहले से बहुत जोरदार बनाया है जिसमें एंट्री हुई है लेवल 2 एडीएएस की। इसके आ जाने से कार को अब 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स मिले हैं, वहीं इसके साथ 15 पेसिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के साथ किआ ने मौजूदा सेल्टोस वाले कई अन्य फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ईएससी के साथ हिल असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं।

End of Feed