नहीं है नई गाड़ी खरीदने का पैसा? डोंट वरी... प्री-ओन्ड कार मार्केट में उतरी ये कंपनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2022, 06:47 PM IST

भारतीय मार्केट में तेजी से पैस पसारने वाली Hyundai की सिस्टर कंपनी Kia India ने नई कारों के मार्केट में वर्चस्व बना ही लिया है. अब कंपनी Pre-Owned (CPO) यानी सेकंड हैंड कारों के मार्केट में भी उतर गई है और वारंटी वाली कारें बेच रही है.

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ इंडिया की नए मार्केट में एंट्री
  • अब प्री-ओन्ड कारें भी बेचेगी कंपनी
  • वारंटी के साथ दमदार डील मिलेगी

Kia CPO: देश की सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माता कंपनियों में से एक किआ इंडिया, ने ग्राहकों के लिए अपने सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार बिजनेस 'किआ सीपीओ' की शुरुआत की घोषणा की है। एक्सक्लूसिव किआ सीपीओ आउटलेट के साथ, कंपनी का इरादा ग्राहकों को नई कार खरीदने जैसा एक नया अनुभव प्रदान करना है। यहां ग्राहक झंझट मुक्त ओनरशिप ट्रांसफर और कस्टमाइज्ड फाइनेंस विकल्पों के साथ ही कस्टमाइज्ड प्री-ओन्ड कारों को बेचने, खरीदने या एक्सचेंज करने की सुविधा मिलेगी। देश में बिक्री की शुरुआत के सिर्फ तीन वर्षों के भीतर सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार बिजनेस शुरू करते हुए किआ, इस प्रकार से तेज विस्तार करने वाला सबसे तेज ओईएम बन गया है।

Kia India Pre Owned Cars Business Kia CPO

कस्टमाइज्ड प्री-ओन्ड कारों को बेचने, खरीदने या एक्सचेंज करने की सुविधा मिलेगी

175 प्वाइंट क्वालिटी टेस्ट से गुजरना होगा

End of Feed