Hyundai की इस SUV पर मिल रहा 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट, उठा लें ये बंपर फायदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2024, 04:17 PM IST

Hyundai India की चुनिंदा डीलरशिप ने Tucson SUV पर Bumper Discount उपलब्ध कराया है। कंपनी ने अपनी सबसे महंगी एसयूवी के 2023 मॉडल पर 2 लाख रुपये तक और 2024 मॉडल पर 50,000 रुपये तक फायदा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे टूसॉन पर मिली बंपर छूट
  • 2 लाख रुपये तक है डिस्काउंट
  • नए मॉडल पर भी मिलेगा फायदा

New Hyundai Tucson Discount: ह्यून्दे इंडिया ने पिछले साल मार्केट में टूसॉन फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च की थी जिसका पुराना मॉडल भी अब तक बेचा जा रहा है। अब ह्यून्दे की चुनिंदा डीलरशिप इस प्रीमियम एसयूवी पर 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट दे रही हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। ह्यून्दे की सबसे महंगी एसयूवी के 2023 मॉडल पर जहां 2 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं इसके 2024 मॉडल पर 50,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है। दिखने में ये एसयूवी लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है। कंपनी के बीते कुछ लॉन्च पर नजर डालें तो इन्हें बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है, हालांकि नई टूसॉन के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

Hyundai Tucson SUV Discount

इसके 2024 मॉडल पर 50,000 रुपये तक फायदा मिल रहा है

कितनी बदली एसयूवी

नई ह्यून्दे टूसॉन फेसलिफ्ट के अगले हिस्से में नई डिजाइन की ग्रिल मिली है जो पहले के मुकाबले कुछ पैनी और आकर्षक है। मतलब ये बदले हुए पैरामेट्रिक डायनामिक डिजाइन पर बनी है जो दिखने में बाकी ह्यून्दे कारों जैसी ही है। इसके हेडलैंप क्लस्टर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगली ग्रिल से जुड़े हुए एलईडी डीआरएल में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अगले बंपर पर लगे सेंट्रल एयर इंटेक में भी हल्का बदलाव किया गया है। नई टूसॉन को नए अलॉय व्हील्स मिले हैं। पिछले हिस्से में बंपर और टेललाइट दोनों को बारीक बदलाव मिले हैं।

End of Feed