नई Hyundai Exter कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग शुरू, Tata Punch का टेंशन बढ़ाने आई कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 8, 2023, 01:51 PM IST

Hyundai India ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter की बुकिंग शुरू कर दी है। पहली आधिकारिक इमेज भी जारी कर दी गई है जो 11,000 रुपये टोकन देकर नई एक्सटर को बुक किया जा सकता है। इसका मुकाबला पंच से होगा।

KEY HIGHLIGHTS
ह्यून्दे एक्सटर की बुकिंग हुई शुरू
11,000 रुपये देकर बुक करें एसयूवी
टाटा पंच से मुकाबला करेगी एक्सटर

New Hyundai Exter Bookings Open: ह्यून्दे इंडिया ने आगामी एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की पहली आधिकारिक फोटो जारी कर दिया है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Exter Bookings Open

ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे एक्सटर के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी ने फैसला ले लिया है जो इस कार में मिलने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

End of Feed