अगर आप भी कम कीमत में आधुनिक फीचर्स और बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Hyundai Motor India भी एक नई किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी।
Hyundai जल्द पेश करने जा रही है एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
Tata Punch EV को मिलेगी सीधी टक्कर
रिपोर्ट्स की मानें तो Hyundai की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी फिलहाल HE1i कोडनेम से डेवलप की जा रही है। माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Inster EV से इंस्पायर्ड होगी, लेकिन इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Tata Punch EV से होगा, जो इस समय किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
भारत के लिए होगी खास तैयारी
Hyundai इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में ही डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर करने की योजना पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य लागत कम रखना और ज्यादा से ज्यादा स्थानीय (Localised) पार्ट्स का इस्तेमाल करना है। इससे कंपनी प्रतिस्पर्धी कीमत पर अपनी नई EV पेश कर सकती है।
Creta Electric के नीचे मिलेगी जगह
कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक लाइनअप में Creta Electric शामिल है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को Creta Electric से नीचे पोजिशन किया जाएगा, ताकि कम बजट वाले ग्राहक भी Hyundai की EV खरीद सकें। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो भी मजबूत होगी और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बन सकेगी।
कौन-से फीचर्स मिलने की उम्मीद
हालांकि Hyundai ने अभी इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कई आधुनिक सुविधाएं मिल सकती हैं। इनमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर पार्किंग कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स (ADAS) जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं।
