Hyundai का बड़ा बयान, भारतीय बाजार में करेगी 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश

मुनोज कहा कि वर्तमान में भारत Hyundai का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है जो इसकी वैश्विक बिक्री का 15 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बना रहे हैं तथा निर्यात में 30 प्रतिशत तक योगदान का लक्ष्य रखा है।’’

दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता Hyundai मोटर कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जोस मुनोज ने बुधवार को कहा कि कंपनी की भारतीय इकाई वित्त वर्ष 2029-30 तक 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर अपना दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बनाना है।

hyundai motor india to invest rs 45000  crore by fy30 launch 26 new models

hyundai motor india to invest rs 45000 crore by fy30 launch 26 new models/photo-Hyundai

PTI/भाषा के मुताबिक देश की अपनी पहली यात्रा के दौरान निवेशकों को संबोधित करते हुए मुनोज ने कहा कि हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने निर्यात में 30 प्रतिशत तक योगदान का लक्ष्य रखा है। कंपनी का लक्ष्य अपने 2030 के वृद्धि खाके के तहत वित्त वर्ष 2029-30 तक अपने राजस्व को डेढ़ गुना बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार पहुंचाना है।

End of Feed