Hyundai Set To Invest Big For Electric Vehicles: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी वाहन निर्माता इस मौके को भुनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें ग्राहकों को बेचने की ताक में हैं। वाहन कंपनी Hyundai Motor India इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने और वाहन मंचों के आधुनिकीकरण के लिए तमिलनाडु में अगले 10 साल में चरणबद्ध तरीके से 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सभी वाहन निर्माता ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें ग्राहकों को बेचने की ताक में हैं।
सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा
Hyundai Motor India के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने बयान में कहा, “हुंदै तमिलनाडु में सबसे बड़े निवेशकों में से एक रही है और लगातार निवेश करती रही है। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुंदै की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
मुख्य स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन
उन्होंने कहा, “दीर्घकालिक योजना के रूप में कंपनी ने भारत में हुंदै के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण के लिए एक आधार के रूप में तमिलनाडु को विकसित करने और स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप दिया है।” कंपनी ने कहा कि वह एक बैटरी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसकी क्षमता 1,78,000 बैटरी सालाना की होगी। कंपनी इसके अलावा अलगे पांच वर्षों में प्रमुख राजमार्गों पर मुख्य स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी लगाएगी।
