डाउन पेमेंट इकट्ठा कर लीजिए, सबसे सस्ती Hyundai SUV भारत में लॉन्च को तैयार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 8, 2023, 01:30 PM IST

Hyundai India ने टाटा पंच से पंगा लेने के लिए नई Exter Compact SUV मार्केट में लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 जुलाई को नई ह्यून्दे एक्सटर की कीमत का ऐलान किया जाएगा जिसकी बुकिंग देश में जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जुलाई को लॉन्च होगी नई एक्सटर
  • ह्यून्दे ला रही टाटा पंच का मुकाबला
  • 11,000 रुपये टोकन में बुक करें कार

New Hyundai Exter Launch: ह्यून्दे इंडिया 10 जुलाई को भारत में नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी सीधी टक्कर टाटा पंच से होगी। ये सेल्टोस फेसलिफ्ट और मारुति सुजुकी इंविक्टो के बाद भारत में इसी महीने का तीसरा बड़ा लॉन्च होगा। यहां हम आपको इस कार के बारे में तमाम जानकारी दे रहे हैं। नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस सेगमेंट की कारें मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं और टाटा मोटर्स की पंच अगर पसंद नहीं है तो ग्राहकों के लिए ये जोरदार विकल्प बनकर सामने आएगी।

Hyundai New Exter Compact SUV

नई ह्यून्दे एक्सटर लुक और फीचर्स के मामले में बहुत जोरदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है

10 जुलाई को लॉन्च होगी एक्सटर

ह्यून्दे ने अपनी सबसे सस्ती एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी 10 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं कंपनी ने ये भी बताया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।

End of Feed