Hyundai Creta SUV का भारत में जलवा बरकरार, 80,000 लोग करा चुके इसकी बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 14, 2024, 08:14 PM IST

Hyundai Creta 80000 Bookings: ह्यून्दे ने कुछ समय पहले ही भारत में नई क्रेटा फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च की है, इसके लिए अब तक 80,000 से ज्यादा ग्राहक बुकिंग करा चुके हैं। लुक और स्टाइल के मामले में ये जोरदार कार है जिसका केबिन आरामदायक और हाइटेक फीचर्स से लोडेड है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा का भारत में जलवा
  • 80,000 लोगों ने कराई बुकिंग
  • पूरी तरह पैसा वसूल है एसयूवी

Hyundai Creta Facelift 80000 Bookings: ह्यून्दे ने भारतीय मार्केट में नई क्रेटा फेसलिफ्ट एसयूवी हाल में लॉन्च की है जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि नई क्रेटा के लिए 80,000 ग्राहकों ने बुकिंग करा ली है जो इसके सुपरहिट होने का साफ संकेत है। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17.24 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Hyundai Creta SUV Garnered Over 80000 Bookings

2024 ह्यून्देक्रेटाकीशुरुआतीएक्सशोरूमकीमत 10.99 लाखरुपयेहै

नए में क्या-क्या मिला

2024 ह्यून्दे क्रेटा का चेहरा काफी बदल गया है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

End of Feed