Hyundai की इस सस्ती कार ने मारा मैदान, कुछ ही समय में बिक्री पहुंची 1 लाख के पास

Hyundai Exter Sales Figure: ह्यून्दे इंडिया ने पिछले साल एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी जिसकी 93,000 से ज्यादा यूनिट अब तक कंपनी ने बेच ली हैं। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है और इस कीमत पर फुल पैसा वसूल फीचर्स आपको मिलते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर की जोरदार बिक्री जारी
  • बिक चुकीं 93,000 से ज्यादा यूनिट
  • 6.13 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Hyundai Exter Sales Figure: ह्यून्दे इंडिया की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर को बहुत पसंद किया जा रहा है। ह्यून्दे ने पिछले नई एक्सटर मार्केट में उतारी थी, इस कार की अब तक कंपनी ने 93,000 से ज्यादा यूनिट बेच ली हैं। ह्यून्दे ने हाल में एक्सटर एसयूवी का नाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.38 लाख रुपये है और इसे एसएक्स के साथ एसएक्स ओ वेरिएंट्स पर बनाया गया है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 10.43 लाख रुपये तक जाती है। ह्यून्दे एक्सटर का नाइट एडिशन 5 सिंगल रंग और 2 डुअल टोन रंगों में पेश किया गया है।

Hyundai Exter Sales Figure

इस कार की अब तक कंपनी ने 93,000 से ज्यादा यूनिट बेच ली हैं

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे एक्सटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये है और इस कीमत पर फुल पैसा वसूल फीचर्स आपको मिलते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

End of Feed