ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन की बुकिंग भारत में शुरू, 11 मार्च को लॉन्च होगा ये स्पोर्टी वेरिएंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 29, 2024, 10:09 PM IST

Creta N Line Booking Open: ह्यून्दे इंडिया ने नई क्रेटा के एन लाइन वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 11 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया जाने वाला है। 25,000 रुपये टोकन देकर इस वेरिएंट को बुक किया जा सकता है जो स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले काफी स्पोर्टी होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन की बुकिंग शुरू
  • 11 मार्च को भारत में लॉन्च होगी कार
  • स्टैंडर्ड मॉडल से स्पोर्टी होगा ये मॉडल

Hyundai Creta N Line Bookings: ह्यून्दे ने 11 मार्च को भारतीय मार्केट में क्रेटा एन लाइन लॉन्च करने से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। एन लाइन वेरिएंट में दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसकी बिक्री और डिलीवरी 11 मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ह्यून्दे क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट बहुत जोरदार होगा, इसमें नई ग्रिल, स्पोर्टी अगले और पिछले बंपर, बड़ा रूफ स्पॉइलर, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और खास थंडर ब्लू पेंट दिया गया है। इसमें डुअल टिप एग्ज्हॉस्ट पाइप्स भी मिलेंगे।

Hyundai Creta N Line Booking Open

माना जा रहा है कि इसकी बिक्री और डिलीवरी 11 मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी के एन लाइन वेरिएंट को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 158 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। यही इंजन स्टैंडर्ड क्रेटा के साथ भी दिया जाता है। इस इंजन के साथ ह्यून्दे ने डीसीवी ट्रांसमिशन दिया ही है, लेकिन एन लाइन वेरिएंट में ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प होगा। टर्बो इंजन के साथ ये एसयूवी सिर्फ लुक में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी तगड़ी होगी। हालांकि इसकी कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी।

End of Feed