Hyundai Creta N Line Bookings: ह्यून्दे इंडिया ने 11 मार्च को लॉन्च से पहले नई क्रेटा एन लाइन एसयूवी के केबिन की फोटो शेयर की है जो काफी आकर्षक है। भारतीय मार्केट में पहले ही 25,000 रुपये के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और संभवत: इसी तारीख से ग्राहकों को एसयूवी की डिलीवरी मिलनी भी शुरू हो जाएगी। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ह्यून्दे क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट बहुत जोरदार होगा, इसमें नई ग्रिल, स्पोर्टी अगले और पिछले बंपर, बड़ा रूफ स्पॉइलर, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और खास थंडर ब्लू पेंट दिया गया है। इसमें डुअल टिप एग्ज्हॉस्ट पाइप्स भी मिलेंगे।
इसकी स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट और पूरी डैशबोर्ड के साथ गियर नॉब पर रेड एक्सेंट मिला है।
कितना दमदार होगा इंजन
ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी के एन लाइन वेरिएंट को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 158 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। यही इंजन स्टैंडर्ड क्रेटा के साथ भी दिया जाता है। इस इंजन के साथ ह्यून्दे ने डीसीवी ट्रांसमिशन दिया ही है, लेकिन एन लाइन वेरिएंट में ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प होगा। टर्बो इंजन के साथ ये एसयूवी सिर्फ लुक में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी तगड़ी होगी। पहले की तरह ह्यून्दे इंडिया इस बार भी क्रेटा के एन लाइन को दो वेरिएंट्स - एन8 और एन10 में पेश कर सकती है। अनुमान है कि इस स्पेशल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21 लाख रुपये होगी।
कितना खास है केबिन
ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन को पूरी तरह ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है जो लाल हाइलाइट्स के साथ काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसकी स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट और पूरी डैशबोर्ड के साथ गियर नॉब पर रेड एक्सेंट मिला है। अगली सीट्स पर एन लाइन लोगों मिला है, वहीं ज्यादातर पुर्जे स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले ही हैं। यहां 10.25-इंच डिस्प्ले इसके इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए मिले हैं। डुअल-जोन क्लाइमेज कंट्रोल, एबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 8 वे पावर्ड ड्राइवर सीट और बोस साउंड सिस्टम भी यहां दिया गया है।
