Hyundai Creta Electric हुई और सस्ती! अब सिर्फ 10.99 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत

अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Hyundai Creta Electric अब काफी सस्ती हो गई है।

Hyundai India ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta Electric के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लॉन्च कर दिया है। BaaS मॉडल की वजह से एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.03 लाख रुपये से घटकर 10.99 लाख रुपये रह गई है। यानी ग्राहकों को कार खरीदते समय अब करीब 7 लाख रुपये कम खर्च करने होंगे। हालांकि, इसके बदले बैटरी खरीदने के बजाय उसका इस्तेमाल करने के लिए अलग से शुल्क देना होगा। इसी के साथ, Hyundai अब भारत में BaaS सुविधा देने वाली सातवीं कार निर्माता कंपनी बन गई है। इससे पहले MG, Citroen, Kia, Maruti Suzuki और Toyota जैसी कंपनियां भी इस मॉडल को अपना चुकी हैं।

Hyundai Creta Electric

क्रेटा इलेक्ट्रिक हो गई सस्ती (Photo: X handle/@HyundaiIndia)


क्या है Battery-as-a-Service (BaaS)?

Battery-as-a-Service मॉडल में ग्राहक कार का मालिक बनता है, लेकिन बैटरी उसकी नहीं होती। यानी कार खरीदते समय बैटरी की कीमत नहीं चुकानी पड़ती। इसके बदले ग्राहक को बैटरी इस्तेमाल करने के हिसाब से शुल्क देना होता है। Hyundai ने Creta Electric के लिए यह शुल्क 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया है। यानी अगर कोई व्यक्ति रोजाना लगभग 30 किलोमीटर कार चलाता है तो उसे बैटरी इस्तेमाल के लिए करीब 117 रुपये प्रतिदिन, लगभग 3,500 रुपये प्रति माह और सालभर में करीब 42,000 रुपये देने होंगे।

End of Feed