Hyundai और Kia ने अमेरिका में गाड़ा झंडा, गाड़ियों की बिक्री में 12.1% का उछाल

अमेरिकी सरकार द्वारा अगस्त के अंत में 7,500 अमेरिकी डॉलर का ईवी टैक्स क्रेडिट समाप्त करने के बाद भी ईवी की बिक्री 17,269 यूनिट के मासिक रिकॉर्ड तक पहुंच गई। हुंडई मोटर की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 141 प्रतिशत बढ़कर 11,052 यूनिट हो गई, जबकि किआ की बिक्री 51.4 प्रतिशत बढ़कर 6,217 यूनिट हो गई।

हुंडई मोटर ग्रुप ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर में कंपनी की अमेरिकी बिक्री में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जो टैरिफ दबावों के बावजूद रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मासिक बिक्री का परिणाम है। ग्रुप के अनुसार, पिछले महीने अमेरिका में कंपनी की संयुक्त बिक्री एक वर्ष पहले की तुलना में 12.1 प्रतिशत बढ़कर 1,43,367 यूनिट हो गई।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई मोटर कंपनी ने 77,860 यूनिट बेचीं, जो सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत अधिक है, जिसमें उसका स्वतंत्र लक्जरी ब्रांड जेनेसिस भी शामिल है, जबकि किआ कॉर्प की बिक्री 11.2 प्रतिशत बढ़कर 65,507 यूनिट हो गई।

End of Feed