भारत में दौड़ेंगे हाइड्रोजन वाले ट्रक, इस कंपनी ने शुरू किया ट्रायल

जहां तेजी से इलेक्ट्रिक कारें भारतीय मार्केट में पॉपुलर हो रही हैं, वहीं विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा हाइड्रोजन और एल्कोहल आधारित फ्यूल के विकल्पों को भी तलाशा जा रहा है। इसी कड़ी में जानी-मानी कार और कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों की टेस्टिंग शुरू की है। टाटा द्वारा हाइड्रोजन ट्रकों की टेस्टिंग 24 महीनों की अवधी के दौरान की जायेगी। इस दौरान 16 अलग-अलग हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक टेस्टिंग में शामिल किये जायेंगे।

Tata Hydrogen Truck Trials: भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और फिलहाल यह मार्केट तेजी से वैकल्पिक फ्यूल ऑप्शंस को तलाश रही है। जहां तेजी से इलेक्ट्रिक कारें भारतीय मार्केट में पॉपुलर हो रही हैं, वहीं विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा हाइड्रोजन और एल्कोहल आधारित फ्यूल के विकल्पों को भी तलाशा जा रहा है। इसी कड़ी में जानी-मानी कार और कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों की टेस्टिंग शुरू की है।

Tata Hydrogen Trucks

भारत में दौड़ेंगे हाइड्रोजन वाले ट्रक

16 ट्रक 24 महीने

टाटा द्वारा हाइड्रोजन ट्रकों की टेस्टिंग 24 महीनों की अवधी के दौरान की जायेगी। इस दौरान 16 अलग-अलग हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक टेस्टिंग में शामिल किये जायेंगे। इन सभी ट्रकों की पेलोड क्षमता और ताकत अलग-अलग होगी और टेस्टिंग के दौरान हाइड्रोजन आधारित इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) के साथ-साथ हाइड्रोजन फ्यूल सेल (Hydrogen-FCEV) से चलने वाले ट्रक भी जांचे जायेंगे। ये सभी ट्रक टेस्टिंग के दौरान देश के प्रमुख मालवाहक रास्तों और दिल्ली-NCR, सूरत, मुंबई, जमशेदपुर, पुणे और वड़ोदरा जैसे क्षेत्रों से गुजरेंगे।

End of Feed