ऑटो न्यूज़

अब 5 लाख से कम में मिलेंगे 6 एयरबैग, मारूति की इस कार को मिला बड़ा अपडेट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो K10 को एक बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट कार की सेफ्टी से संबंधित है। अब ऑल्टो K10 में स्टैण्डर्ड रूप से 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे। कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी हुई है, लेकिन ऑल्टो K10 अब भारत की सबसे किफायती 6 एयरबैग वाली कार बन चुकी है। आइये जानते हैं कार की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।

Image

अब 5 लाख से कम में मिलेंगे 6 एयरबैग

Photo : Times Now Digital

Maruti Alto K10 Gets 6 Airbags: मारूति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हाल ही में कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक, मारूति ऑल्टो K10 को एक जरूरी और बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट कार की सेफ्टी से संबंधित है। मारूति ऑल्टो K10 में अब स्टैण्डर्ड रूप से 6 एयरबैग ऑफर किये जाएंगे। फिलहाल भारत में इस कार की शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये है और इस अपडेट के बाद भारत में मौजूद 6 एयरबैग वाली यह सबसे किफायती कार बन गई है। नए अपडेट के साथ ही कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी भी हुई है, जिसके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

इतनी बढ़ गई कीमत

मारूति सुजुकी ऑल्टो K10 को मिल 6 एयरबैग वाले अपडेट की बदौलत कार की कीमत में 6000-16000 रुपये जितनी बढ़ोत्तरी हुई है। कार के विभिन्न वेरिएंट्स के अनुसार कीमत की बढ़ोत्तरी के बारे में आप नीचे मौजूद टेबल से जान सकते हैं।

मॉडलनई कीमतपुरानी कीमतइतने बढ़े दाम
STD4.23 लाख रुपये4.09 लाख रुपये14,000 रुपये
LXI4.99 लाख रुपये4.93 लाख रुपये6,000 रुपये
VXI5.30 लाख रुपये5.14 लाख रुपये16,000 रुपये
VXI+5.59 लाख रुपये5.49 लाख रुपये10,000 रुपये
VXI AMT5.80 लाख रुपये5.64 लाख रुपये16,000 रुपये
VXI+ AMT6.09 लाख रुपये5.99 लाख रुपये10,000 रुपये
LXI CNG5.89 लाख रुपये5.83 लाख रुपये6,000 रुपये
VXI CNG6.20 लाख रुपये6.04 लाख रुपये16,000 रुपये

सिर्फ एयरबैग नहीं ये फीचर भी मिला

एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब ऑल्टो K10 की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। 6 एयरबैग के साथ-साथ कार की पिछली सीट्स में अब 3 पॉइंट सीटबेल्ट का फीचर भी दिया गया है। पिछले मॉडल्स में कार की रियर सीट में लैप बेल्ट ही ऑफर की जाती थी लेकिन अब थ्री पॉइंट वाली सीटबेल्ट की बदौलत पिछले यात्रियों की सेफ्टी को भी बेहतर किया गया है। ऑल्टो K10 में 1.0 लीटर का K सीरीज इंजन मिलता है जिसे मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ-साथ AMT गेयरबॉक्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article