Tata Curvv Safety: टाटा ने हाल ही में अपनी नई कूप SUV कर्व को लोगों के सामने पेश किया है। इस कार को आधिकारिक रूप से 7 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस कार की सेफ्टी रेटिंग को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। ऑटोमोबाइल वेबसाइट कारवाले की मानें तो टाटा कर्व ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और टाटा कर्व EV को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP में टेस्ट किया जा चुका है। टाटा की कारों को उनकी जबरदस्त सेफ्टी के लिए भी जाना जाता है। आइये जानते हैं कि टाटा कर्व को सेफ्टी में कितने स्टार मिले हैं?
कितनी मजबूत है देश की पहली कूप SUV, सेफ्टी में मिले इतने सितारे
सितारों से लैस है टाटा की कारें
आपको बता दें कि देश में सबसे अधिक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारें टाटा के लाइनअप में ही मौजूद हैं। टाटा की पंच, पंच EV, नैक्सॉन, नैक्सॉन EV, हैरियर, सफारी और अल्ट्रोज जैसी कारों को ग्लोबल NCAP से सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। जल्द ही टाटा कर्व का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा कर्व को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP में 5 स्टार्ट सेफ्टी रेटिंग मिली है। हालांकि अभी कार के क्रैश टेस्ट को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 7 अगस्त को लॉन्च होने पर ही इस कार की सेफ्टी रेटिंग को लेकर कुछ भी साफ हो पायेगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2024: बजट में बिहार को लेकर वित्त मंत्री का खुला पिटारा, जानें कहा बनेंगे हाईवे-अस्पताल और एयरपोर्ट
टाटा कर्व के सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व देश की पहली कूप SUV है और दिखने में यह काफी मस्कुलर और बोल्ड है। कार में ABS के साथ-साथ EBD, ऑटो होल्ड फंक्शन वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 6 एयरबैग्स और ADAS फीचर्स भी मौजूद हैं। कार के इंटीरियर में 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा और साथ ही 10.25 इंच की स्क्रीन वाला डिजिटल डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा।
