कार के टायर में कितनी हवा होनी चाहिए? 19-20 PSI होने पर क्या होगा, जानें सही प्रेशर

कार के टायर में सही हवा होना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी है। अगर टायर में सिर्फ 19-20 PSI प्रेशर है, तो गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज प्रभावित हो सकता है। जानिए कितना होना चाहिए सही टायर प्रेशर।

कार चलाते समय लोग अक्सर इंजन ऑयल, ब्रेक और माइलेज पर ध्यान देते हैं, लेकिन टायर में हवा कितनी है, इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि टायर का सही एयर प्रेशर गाड़ी की सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए बहुत जरूरी है। टायर में हवा कम या ज्यादा होने पर न सिर्फ ड्राइविंग का अनुभव खराब होता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है। आमतौर पर भारतीय कारों में टायर का प्रेशर 30 से 35 PSI के आसपास हो सकता है। हालांकि, यह हर कार के लिए एक जैसा नहीं होता। सही प्रेशर कार के मॉडल, टायर के आकार और उसमें मौजूद वजन के हिसाब से कंपनी तय करती है।

Tyre Air

कार के टायर में कितनी हवा होनी चाहिए?

19-20 PSI हवा होने पर क्या होगा?

अगर आपकी कार के टायर में सिर्फ 19-20 PSI हवा है, तो यह ज्यादातर कारों के लिए काफी कम हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार के लिए कंपनी ने 32 PSI प्रेशर तय किया है, तो 19-20 PSI होने का मतलब है कि टायर में जरूरत से काफी कम हवा है। ऐसी स्थिति में टायर सड़क पर ज्यादा दबता है और उसके साइड वाले हिस्से पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे टायर जल्दी गर्म हो सकता है और उसके फटने या खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। कम हवा होने से कार की हैंडलिंग और ब्रेक लगाने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा टायर जल्दी घिसते हैं और गाड़ी का माइलेज भी कम हो सकता है।

End of Feed