Honda City Facelift: होंडा बहुत जल्द मार्केट में पांचवीं जनरेशन सिटी का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च करने वाली है. 2020 के मध्य में लॉन्च की गई नई जनरेशन सेडान को पहली बार अपडेट दिया जाने वाला है और कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों वाली ये कार मार्च 2023 में लॉन्च की जाएगी. अनुमान है कि होंडा इंडिया नई सिटी के वेरिएंट्स में भी बदलावा करने वाली है जिनमें कुछ को नए फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है. फिलहाल देश में होंडा सिटी ई-एचईवी के फुली लोडेड जैडएक्स वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है.
प्रतीकात्मक फोटो
कितना अलग होगा फेसलिफ्ट मॉडल
होंडा सिटी की 5वीं जनरेशन का फेसलिफ्ट मिड-लाइफसाइकल अपडेट्स के साथ आने वाला है जिसमें संभवतः सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव शामिल होंगे. एक्सटीरियर की बात करें तो अगले हिस्से में बदली हुई ग्रिल, दूसरी डिजाइन के अगले और पिछले बंपर्स और नए अलॉय व्हील्स कार को मिले हैं. इसके बाद बड़े बदलाव नई होंडा सिटी के केबिन में देखने को मिलेंगे, इनमें नए फीचर्स के अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं.
सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट होगा लॉन्च
होंडा सिटी फेसलिफ्ट सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध कराई जाने वाली है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2023 से लागू होने जा रहे आरडीई नियमों के चलते होंडा अब 100 एचपी ताकत वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन की बिक्री बंद करने वाली है. ऐसे में सिटी फेसलिफ्ट के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 121 एचपी ताकत बनाता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी मिलेगा जो ई-सीवीडी गियरबॉक्स के साथ आता है.
