Honda ने भारत में लॉन्च की Elevate ADV Edition, यहां जानें कीमत और फीचर्स

होंडा ने भारतीय बाजार में एलिवेट एडीवी एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह गाड़ी अपने दमदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से खास है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 पीएस की पावर जनरेट करता है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹15.29 लाख से शुरू होती है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL), जो भारत में प्रीमियम कारों का एक प्रमुख निर्माता है, ने अपनी मशहूर SUV Honda Elevate का एक नया टॉप मॉडल Elevate ADV Edition लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो एक्टिव और एडवेंचरस लाइफस्टाइल पसंद करते हैं। नई Elevate ADV में दमदार डिजाइन, पावरफुल i-VTEC इंजन और होंडा सेंसिंग जैसी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने इसे BOLD.MOVE. थीम के साथ पेश किया है।

Elevate ADV Edition

हॉन्डा ने भारतीय बाजार में उतारा एलिवेट का एडीवी वेरिएंट।

Elevate ADV Edition एक्सटीरियर

एलीवेट एडीवी एडिशन की खासियत है इसकी नई चमकदार काली अल्फा-बोल्ड प्लस फ्रंट ग्रिल, जिसमें काले बॉर्डर और ऑरेंज हाइलाइट्स वाला हुड डेकल दिया गया है। ये दोनों मिलकर कार को सड़क पर एक दमदार और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसके लुक को और बेहतर बनाने के लिए इसमें ब्लैक रूफ रेल्स, ORVMs, ग्रिल मोल्डिंग, डोर मोल्डिंग, विंडो लाइन मोल्डिंग, शार्क फिन एंटीना और ब्लैक डोर हैंडल्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर मिलकर एलीवेट एडीवी एडिशन के बोल्ड और आत्मविश्वासी डिज़ाइन को और निखारते हैं।

End of Feed